चाचा के नटखट भतीजे/भतीजियों द्वारा, चाचा से पूछे गए सवालों का लेखा जोखा
सवालों की सूची
- अथक और अविरत प्रयासों के बावजूद भी मैं अमरीकी वीज़ा पाने में असफल रहा हूँ. कोई ऐसा रामबाण तरीका बताइये कि अगली बार मुझे अमरीकी वीज़ा मिल सके।
- चाचा मेरी गर्लफ्रेन्ड मेरे साथ घूमती फिरती है, खाती पीती है, लेकिन अकेले साथ जाने मे डरती है, मै क्या करूं?
- चतुर चाचा,मैं 28 वर्ष का अविवाहित युवक हूँ. मेरा कद 3 फ़ीट 3 इंच है तथा चेहरे पर अभी तक दाढ़ी-मूँछ भी नहीं आयी है. मेरे साथी, मित्र तथा कार्यस्थल की कन्याएँ मेरा मज़ाक बनाते हैं. मेरे भीतर एक हीन भावना घर कर गयी है, कभी कभी मन करता है कि मैं आत्महत्या कर के इस निराशा भरे जीवन से स्वयं को मुक्त कर लूँ.ऐसा नहीं कि मैं ने कोई उपाय नहीं किया है. लम्बाई बढाने के लिये मैं आज भी लटकने वाली कसरतें करता हूँ, दाढ़ी उगाने के लिये मुँह पर जूठी दाल लगाता हूँ. परंतु इसका कोई लाभ नहीं हुआ है. आप ही कोई समाधान बताइये, अन्यथा मैं आत्महत्या कर लूंगा.- टिंकू
- चाचाजी,मेरे कम्प्यूटर में वायरस घुस गया है. तमाम एंटी वायरस इस्तेमाल किये लेकिन फिर भी वायरस पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है. कोई रास्ता बताइये.- रसीद फाटक (बिल गेट)
- चतुरचाचा मैं इन वामपंथियों से बहुत परेशान हुँ, इनका क्या ईलाज किया जाए? -पंकज बैंगानी
आपके सवाल यहाँ पर लगा दिए जाएंगे, जब आपके सवालों का लिंक काम करें तो समझिए चाचा ने जवाब दे दिया है।
अच्छा है। चाचा का कुछ फोटो-सोटो लगाया जाये।
चतुरचाचा मैं इन वामपंथियों से बहुत परेशान हुँ, इनका क्या ईलाज किया जाए?
बहुत खूब
लगे रहो
एक अच्छा आरंभ है. उम्मीद है कि आप नियमित रूप से पोस्ट करते रहेंगे — शास्त्री जे सी फिलिप
मेरा स्वप्न: सन 2010 तक 50,000 हिन्दी चिट्ठाकार एवं,
2020 में 50 लाख, एवं 2025 मे एक करोड हिन्दी चिट्ठाकार!!
चतुर चाचा जी मेरे कई दोस्त रात दिन शेयर बाजार के बारे में सोचते रहते हैं और केवल इसे लेकर ही परेशान रहते हैं। उन्हें इससे मुक्त करने का कोई आयुर्वेदिक नुस्खा सुझाएं।
अरे वाह!!
अपन आजीच इधर पहुंचेला, देखा तो सब पैले से ही पहुंच गएला है इधर!
मस्त है!!