चतुर चाचा,मैं 28 वर्ष का अविवाहित युवक हूँ. मेरा कद 3 फ़ीट 3 इंच है तथा चेहरे पर अभी तक दाढ़ी-मूँछ भी नहीं आयी है. मेरे साथी, मित्र तथा कार्यस्थल की कन्याएँ मेरा मज़ाक बनाते हैं. मेरे भीतर एक हीन भावना घर कर गयी है, कभी कभी मन करता है कि मैं आत्महत्या कर के इस निराशा भरे जीवन से स्वयं को मुक्त कर लूँ.ऐसा नहीं कि मैं ने कोई उपाय नहीं किया है. लम्बाई बढाने के लिये मैं आज भी लटकने वाली कसरतें करता हूँ, दाढ़ी उगाने के लिये मुँह पर जूठी दाल लगाता हूँ. परंतु इसका कोई लाभ नहीं हुआ है. आप ही कोई समाधान बताइये, अन्यथा मैं आत्महत्या कर लूंगा.- टिंकू
बेटा टिंकू,
नीम हकीम खतरे जान. लगता है तुम ऐसे लोगों की सलाह पर चल रहे हैं जिनको इन सब बातों का कोई तजुर्बा नहीं है.
यदि लटकने से लम्बाई बढ़ने लगे तो शायद बंदर दुनिया के सबसे लम्बे जीव हो जायें और जूठी दाल लगाने से बाल उग उठें तो संसार में कोई भी गंजा ना रहे. बेटा टिंकू, तुम बिलकुल भी हताश और निराश ना हो. अब तुम चतुर चाचा के शरण में आए हो, तो समझो कि तुम्हारी समस्याओं का समाधान हो गया.
लम्बाई बढ़ाने के लिये इन तरीकों को आजमाओ;
1. अपने बिस्तर के नीचे चूल्हा जला कर सो. बेटा, चूल्हे की आँच बहुत तेज़ होनी चाहिये. भौतिकी के नियमों के अनुसार तापमान बढने से “थर्मल एक्सपैंशन” होता है. इस बढ़े तापमान से तुम्हारे तन में एक्सपेंशन होगा तथा तुम्हारी लंबाई बढेगी. सप्ताह में दो दिन तंदूर या ईंटों के भट्ठे के अंदर सोने से और भी अच्छा असर होगा.
2.तुमने उस इंजेक्शन के बारे में अवश्य सुना होगा जो कि आजकल सब्जियों के पेड़ों में लगाया जाता है. रात को सूई लगने से सुबह तक 3 इंच की लौकी 3 फीट की हो जाती है. अपने घर के पास की सब्ज़ी मण्डी में जाओ और कुंजड़े से कहो कि वो तुमको ‘वो खास’ इंजेक्शन लगा दे, रातों रात तुम 3 फीट 3 इंच से 6 फुट 6 इंच के हो जाओगे.
बाल उगाने के लिये, ये रहे तरीके;
1. गोबर की खाद, यूरिया, पोटश की खाद का मिश्रण बना कर दिन में चार बार चेहरे पर लबेड़ो.
2. सप्ताह में एक बात चेहरे की सतह की गोड़ाई करो. इसके लिये कुदाल या फड़वे की आवश्यकता नहीं है. नाखून लम्बे रखो और गाल में घुसा घुसा कर अच्छे से गुड़ाई करो. गुड़ाई करने से त्वचा में आक्सीजन का प्रवेश होगा और खादों का मिश्रण भी भीतर तक जा कर त्वचा को उपजाऊ बनाएगा.
3. सिर से झड़े हुए बालों को चेहरे पर चेहरे पर रोप दो और हजारे के फव्वारे से सूर्यास्त के बाद चेहरे की सिंचाई करो.
इन नुस्खों से तुम्हारी सभी समस्याए दूर हो जाएंगी. यदि इनसे लाभ ना मिले तो, बेटा टिंकू, चतुर चाचा को फिर से लिखो, मैं तुमको आत्महत्या करने के 10 आसान तरीके बताऊँगा.
- चतुर चाचा
सही है। आत्महत्या का ट्रेलर भी दिखायेंगे क्या चाचाजी?
हा हा, गज़ब!! अनूप जी की फ़रमाईश का जवाब?
[...] टिंकू की दाढ़ी और लम्बाई [...]
ulte-sidhe jawab tikaane ke bajay achcha hoga chacha aap in logo ki samasya ko door karne ke vo upaay batate jin par unka dhyan nahi ja paya hai. Aisa karne ke bajay aap unki problems ka ji bhar kar mazaak uda rahe hain?
how can i grow my heigt in 17?